एक तेलवाहक और चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पहले दिल्ली से देश की परियोजनाओं का होता था शुभारंभ, अब बेगूसराय से हो रहा देश का विकास
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। विकसित भारत, विकसित बिहार के निर्माण के लिए बेगूसराय आए हैं। बेगूसराय की धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है, इस धरती से हमेशा देश के किसानों व मजदूरों को मजबूत किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम सिंघौल स्थित उलाव हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब इस धरती का पुराना गौरवशील लौट रहा है। बिहार से 1 लाख 62 हजार करोड रुपए का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले यह दिल्ली से होता था, अब मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ बिहार के लिए है। सरकार का इतना बड़ा निवेश भारत को समर्थ बढना रहा है। बिहार के नौजवानों को यहीं पर नौकरी और रोजगार के अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की परियोजना सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनी है। अबकी बार मोदी सरकार एनडीए सरकार 400 के पार। उन्होंने कहा कि 2014 को एनडीए को सेवा का अवसर दिया गया। पूर्वी भारत का विकास हमारी प्राथमिकता है। इतिहास गवाह है कि पूर्वी भारत का बिहार समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सशक्त रहा है। बेगूसराय से बिहार विकसित होगा, तभी देश भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह वादा नहीं संकल्प है, मिशन है। आज जो प्रोजेक्ट बिहार और देश को मिला है, वह बड़ा कदम है। रेलवे, पेट्रोलियम आदि उद्योग पर निर्भर विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार के अवसर बने हैं। रोजगार और नौकरियां मिलेगी। फर्टिलाइजर को चालू करने की उन्होंने गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि पुराने कल-कारखानों में सरकारी बेरुखी के कारण कारखाने बंद और मशीन सडे रहते थे। लेकिन अब देश कहता है मोदी की गारंटी, गारंटी पूरा होने की गारंटी। उन्होंने बरौनी रिफाइनरी का विस्तार भी किया। यह रिफाइनरी औद्योगिक विकास को ऊर्जा देगी। उन्होंने 65000 करोड़ से अधिक पेट्रोलियम विकास के लिए बिहार को दिया है। इस उद्योग को लगाने से आसान हो रहा है। राष्ट्रहित और जनहित के लिए मजबूत सरकार ऐसे ही फैसला लेती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2005 के पहले घोषणा करने से पहले सोचना पड़ता था। पूरी दुनिया में आधुनिक रेल की चर्चा हो रही है। बिहार में दशकों तक परिवारवाद का दंश सहा है। परिवारवाद सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार आगे बढ़ रही है। राजद और कांग्रेस के लोग अपने परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। सामाजिक न्याय नहीं यह विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी के नाम पर जमीन पर भी कब्जा किया गया है। सच्चा सामाजिक न्याय पुष्टिकरण सामाजिक न्याय तुष्टिकरण से नहीं संतुष्टीकरण से मिलता है। दलित, पिछडे, अति पिछड़े यही मेरे परिवार हैं। 10 सालों में एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बना दिया गया है। जिसमें बिहार के लाखों दीदी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी है। बिजली का बिल जीरो करने और कमाने की योजना शुरू की है। इससे बिहार को फायदा होगा। युवा किसान कामगार सबको लाभ मिलेगा और बिहार विकसित होकर रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते रहेंगे। यह खुशी की बात है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 14 परियोजनाओं का शिलान्यास व 36 का उद्घाटन किया गया है। एक तेल वाहन और चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। बरौनी रिफाइनरी को अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बहुत बड़ी संख्या में 400 से ज्यादा जीतेंगे। बीच में इधर-उधर हो गए अब परमानेंटली हो गए हैं। केंद्र में मंत्री रहकर साथी बने थे। नई चीजों का उद्घाटन कर रहे हैं। लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, बिहार पौराणिक जगह है। यहां अब विकास हो रहा है। उन्होंने 25000 करोड़ से पेट्रोलियम का उद्घाटन करने तथा भारत पशुधन का भी उद्घाटन होने की बात कही। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर, केंद्रीय पेट्रोल पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा, बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार, सुरेंद्र मेहता, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सहित कई लोग मंचासीन थे।
