ePaper

मेहंदी प्रतियोगिता में आयत अंसारी को मिला प्रथम स्थान * डी ए वी बालिका में आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता

गोपालगंज।  सावन महोत्सव के अवसर पर स्थानीय शहर के डी ए वी बालिका विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। डी ए वी परिवार और लायंस क्लब के सौजन्य से आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी ए वी बालिका की छात्रा आयत अंसारी ने हासिल की। वही डॉ नंदी ग्रेस स्कूल की छात्रा रौनक सिंह द्वितीय एवं डी ए वी बालिका की छात्रा सफीना खातून को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव जगदीश नारायण आर्य, प्राचार्य अजय कुमार, लायंस क्लब के जोन चेयर पर्सन विजय कुमार आर्य पुरस्कृत कर प्रथम को दो सौ, द्वितीय को डेढ़ सौ और तृतीय को सौ रुपया देकर प्रोत्साहित किया। वही प्रतियोगिता में भाग ली 120 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर पठन सामग्री दी गई। प्रतियोगिता के जज के रूप में डॉ रीता आर्या, सबिता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी ने पहले एक एक प्रतिभागियों के हाथों में लगे मेहंदी को देखा। इसके बाद चयन कर मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। सचिव जगदीश नारायण आर्य ने कहा कि सावन महोत्सव के अवसर पर यह प्रतियोगिता छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। इसके साथ ही सावन महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर शिक्षक सह पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश ने पर्यावरण और सावन महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। इनके द्वारा छात्रों को पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने पर बल दिया गया। सावन माह में लगने वाले पौधों के बारे में भी बताया। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, उपाध्यक्ष लाल बाबू पडित, शिक्षक नीलम कुमारी, नम्रता, नर्वदेश्वर पूरी, बीके कुमार, राजन कुमार, मुन्ना कुमार, अरविंद कुमार, लिपिक शिवचंद्र डे आदि सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी आदि थे।
Instagram
WhatsApp