बिहार के लिए कल का दिन अहम रहा। राज्य को अपनी नई सरकार मिल गई है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है और बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सत्ता की चाभी हाथ में आते ही बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व गृह सचिव आर.के सिंह को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार 2024 में आरा लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद आर के सिंह लगातार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे। आर के सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। आरके सिंह आरा से भाजपा सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद वो पार्टी में सक्रिय नहीं थे। साथ ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे थे। पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते ही आर के सिंह पर कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि आर के सिंह ने भाजपा के कई नेताओं के ऊपर सवाल उठाया था। यह नहीं आरके सिंह ने अपील की थी तारापुर से सम्राट चौधरी को कई भी वोट ना दे। एनडीए के कई प्रत्याशियों को टिकट देने पर भी आरके सिंह ने सवाल उठाया था। विधानसभा चुनाव में ना तो आरके सिंह ने प्रचार किया और ना ही वो पीएम मोदी सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करते नजर आएं।
