ePaper

संसद में गुजा वरिष्ठ नागरिकों की विशेष सुविधा की मांग

गोपालगंज, सांसद सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन जी ने आज लोकसभा के प्रश्नकाल में प्रश्न संख्या 223 के तहत  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा  से वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न किये। सांसद डॉ. सुमन जी ने प्रश्न के माध्यम से बताया कि वर्ष 2036 तक देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 20 करोड़ होने जा रही है। उन्होंने  मंत्री महोदय से सवाल किए  कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए देश में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा भविष्य में उन्हें और बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।  इस पर  मंत्री  बी.एल. वर्मा जी ने सदन को आश्वस्त किया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं में अधिकतम वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य संबंधित संगठनों के साथ समन्वय कर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
Instagram
WhatsApp