ePaper

दानापुर रेल मंडल में हर्षोल्लास के साथ 75 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया।

खगौल (शोएब कुरैशी) जगजीवन स्टेडियम,खगौल में दानापुर रेल मंडल का मुख्य समारोह में 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्री जयंत कुमार चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।  रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गार्ड ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।
तत्पश्चात रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट्स, गाईड्स एवं NCC के द्वारा की गई परेड की सलामी मंडल रेल प्रबंधक दानापुर द्वारा ली गई।तदोपरांत मंडल रेल प्रबंधक अपने संबोधन के माध्यम से 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधित कर उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा मंडल की उपलब्धियों को बताया। मंडल रेल प्रबंधक के संबोधन पश्चात मंडल के कलाकारों तथा स्काउट एंड गाइड गाइड के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों की प्रस्तुति दी गई।समारोह की विशिष्ट अतिथि के रूप श्रीमति शालिनी चौधरी , अध्यक्षा/महिला कल्याण संगठन, दानापुर सहित अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित हुईं साथ ही साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक( ईन्फ्रा) एवं (परिचालन) सहित मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद हुए।
वहीं श्री जयंत कुमार चौधरी,मंडल रेल प्रबंधक एवं श्रीमति शालिनी चौधरी,अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन, दानापुर के द्वारा मंडल रेल अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुँचकर फलों का वितरण किया गया।
मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल में किए गये कार्यों का ब्योरा विस्तार पुर्वक रखा गया,जिसकी प्रति संलग्न की जा रही है।
Instagram
WhatsApp