मो बरकतुल्लाह राही
अरवल,16फरवरी:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अरवल में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। यह कार्यशाला मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत होने वाली कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर था। बैठक का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम् के गान से किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित आपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें वक्ता बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित करने के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से देश भर में महा-प्रशिक्षण अभियान आरंभ किया गया है। इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि से शुरू किया गया है। कार्यशाला में पार्टी नेतृत्व ने इसे कार्यकर्ता निर्माण की ऐतिहासिक पहल बताते हुए अंत्योदय, एकात्म मानववाद और राष्ट्र प्रथम की भावना को अभियान का मूल आधार घोषित किया। पार्टी ने तय किया है कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर दो दिवसीय तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित होगा। जो कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की सतत प्रक्रिया है। “जो सीखता है, वही बढ़ता है जो सीखना बंद कर देता है, वह बढ़ना भी बंद कर देता है। उन्होंने इसे संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। इस कार्यशाला में जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, गिरेन्द्र कुमार, रामाशीष दास, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, जय साहू, टोनू मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कुन्दन पाठक, कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, संजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुन्नू नंदन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सज्जाद आलम, क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधिका रमण, कला संस्कृति सत्यनारायण साव, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, मण्डल अध्यक्ष भरत यादव, मुकेश भगत, मनोज कुमार, सुधीर शर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, बृजेन्द्र सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
