ePaper

सीआईएसएफ के वीर जवान विजय कुमार की सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु पर भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

मो बरकतुल्लाह राही
अरवल, 30जुलाई :जिले के बेलखारा पंचायत निवासी एवं सीआईएसएफ के जांबाज जवान विजय कुमार की झारखंड ड्यूटी पर जाते समय बाराचट्टी-चौपारण के पास एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। वही वलीदाद के धनजी सिंह जी के भतीजे की भी मृत्यु ट्रेन से गिरकर हो गया था मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया यह खबर पूरे जिले में शोक की लहर फैलाने वाली रही।
इस दुखद खबर पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान, भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा, भाजपा नेता दीपक शर्मा, तेलपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता शंकर साहनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, एवं अरवल भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री रामकुमार तिवारी शामिल रहे भाजपा नेताओं ने कहा कि जवान विजय कुमार की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सेवा देते हुए बलिदान दिया। ईश्वर उनके परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति दें।
Instagram
WhatsApp