मो बरकतुल्लाह राही
अरवल,12 फरवरी:संविधान में 44 मजदूर कानून को समाप्त कर मोदी सरकार के द्वारा श्रम संहिता लागू कर मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है। संयुक्त वाम दल
अध्यक्षता खेत व ग्रामीण मजदूर सभा जिला सचिव उपेन्द्र पासवान ने किए।
संबोधित राम दिनेश उर्फ त्यागी,उमेश ठाकुर, पंकज कुमार,विजय यादव, रामचन्द्र पाठक, अरुण कुमार, मोइन अंसारी, रविन्द्र यादव, सुऐब आलम, जितेन्द्र यादव।
संबोधित बोले चार लेबर कोड कानून मजदूरों को गुलाम बनाने वाली कानून है। संविधान में मजदूरों के अधिकार के लिए 44 श्रम कोड था जिसे खत्म कर मोदी सरकार के द्वारा चार लेबर कोड कानून बनाकर मजदूरों को गुलाम बनाकर कॉर्पोरेट को हवाले करने की साजिश चल रही है।
8 घंटे के बजाय अब मजदूरों से 12 घंटा काम के लिए यह कानून बनाया गया वही अब ट्रेड यूनियन बनाने का फैक्ट्री में अधिकार को खत्म कर दिया है जबकि मजदूरों ने लड़ाई लड़कर 8 घंटे के लिए कानून पूरी दुनिया में बनाया लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा मजदूरों को गुलाम बनाने में व्याकुल है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर यह हड़ताल किया गया है।
देशभर में कमर तोड़ महंगाई है लेकिन मजदूरों को मजदूरी सही समय पर और अच्छा मजदूरी नहीं मिल रहा है जिससे मजदूर अपना जीवन यापन या स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक से नहीं करवा पाते हैं।
मनरेगा कानून को बदलकर जी राम जी बना दिया गया लेकिन मनरेगा में 12 करोड़ काम करते थे काम नहीं मिलने पर भत्ता दिया जाता था आज उस कानून को समाप्त कर जी राम जी कर मजदूरों को गुलाम बनाने कोशिश की जा रही है।
