ePaper

गयाजी में मोदी – नीतीश की संयुक्त सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए कार्यकर्ता संकल्पित – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, 13 अगस्त 2025
आगामी 22 अगस्त को गयाजी में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संयुक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गयाजी टाउन हाॅल में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। उन्होंने घटक दलों के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि 22 अगस्त का दिन गयाजी के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री गयाजी वासियों को अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात देंगे, जो क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब ये दोनों युगपुरुष एक मंच पर आते हैं, तब लोगों की उम्मीदों को नई उड़ान मिलती है। एक ओर श्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में दिन-रात जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर श्री नीतीश कुमार बिहार को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसलिए, इस जोड़ी को और मजबूती देना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है, ताकि वे देश और बिहार के विकास में और प्रभावी भूमिका निभा सकें।
मा0 प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए जब जो वादा किया उसे पूरा किया। बिहार को 60 हजार करोड़ से अधिक का विशेष पैकेज मिला है। इधर हाल में भी वे जितनी बार बिहार आए हैं उन्होंने सौगातों की झड़ी लगाई है, साथ ही, मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एक के बाद एक सौगात बिहारवासियों को दे रहे हैं। चाहे वो 125 यूनिट फ्री बिजली हो, 400 रु. की जगह 1100 रु. सामाजिक सुरक्षा पेंशन हो, 50 लाख नौकरी और रोजगार देने के बाद अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने की घोषणा हो, राज्य की हर पंचायत में विवाह भवन हो, आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि हो, बिहार की एनडीए सरकार एक के बाद एक उपहार बिहारवासियों को दे रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस हाॅल से निकलते समय हर कार्यकर्ता अपने मन में यह दृढ़ संकल्प लेकर जाए कि 22 अगस्त का कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य बने। गयाजी की पावन भूमि पर मा0 प्रधानमंत्री और मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत ऐसा हो कि उनका हृदय हर्ष और गर्व से भर जाए।
उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाएं, अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि विशाल जनसमूह के माध्यम से एनडीए की एकता का भव्य प्रदर्शन हो सके। 22 अगस्त का दिन हमारी शक्ति, एकता और संकल्प को प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर है। इस अवसर को ऐतिहासिक उत्सव में बदलने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना है, ताकि हमारी एकता का संदेश पूरे देश में गूंजे।
बैठक में मुख्य रूप से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री प्रेम कुमार, श्री संतोष कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह सहित कई मा0 विधायकगण, मा0 विधान पार्षदगण, गणमान्य नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Instagram
WhatsApp