एस हैदर
बगहा अनुमंडल स्थित आईबी कार्यालय बगहा-02 में जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एनडीए की विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एनडीए के जिलाध्यक्षों में अचिंत्य कुमार लल्ला, अंबिका कुशवाहा एवं वाल्मिकीनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह समेत एनडीए के प्रमुख साथीगणों की गरिमामयी उपस्थिति थे। एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत बीबीएन कॉलेज में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया जाएगा।
