पटना। जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित आज के जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री समाज कल्याण श्रीमती डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकत्र्ताओं एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। उक्त कार्यक्रम में बेहतर समन्वय हेतु पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा मौजूद रहीं। इस दौरान मा0 मंत्री ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दीं।
