ePaper

कर्नल CK नायुडू U23 : राजगीर में बिहार बनाम बड़ौदा का मैच आज से शुरु, BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने किया उद्घाटन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन ने आज राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत बिहार अंडर-23 एवं बड़ौदा अंडर-23 के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले का उद्घाटन किया। मुकाबले के शुभारंभ के अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन ने बड़ौदा की टीम के सपोर्ट स्टाफ का बुके, सॉल एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार में क्रिकेट के विकास, युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा राज्य में क्रिकेट की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की झलक देखने को मिली तथा दोनों टीमों के बीच खेल भावना, आपसी सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को भी मिला। इस अवसर पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण घरेलू क्रिकेट मुकाबले के सफल आयोजन के लिए अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राजगीर में इस स्तर के मुकाबले का आयोजन बिहार में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा राज्य को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बड़ौदा अंडर-23 ने अपनी पहली पारी में 175 रन बनाए। बल्लेबाजी में दीप पटेल ने 48 रन, केयूर काले 31 रन और आयुष ने 22 रन बनाया। बिहार की गेन्दबाजी में सुमन कुमार ने 16 ओवर ने 1 मेडन रखते हुए 43 रन  देकर 4 विकेट चटकाया। राहुल और वासुदेव को 2-2 विकेट तथा सुधांशु और प्रशांत को 1-1 विकेट मिला। जवाब में बिहार अंडर-23 की टीम ने 26 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। इस प्रकार बिहार की टीम पहली पारी के आधार पर बड़ौदा से 100 रन पीछे है और उसके 6 विकेट शेष हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का निरंतर प्रयास है कि राज्य के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिले। ऐसे मुकाबले खिलाड़ियों को अनुभव, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट की बारीकियां सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजगीर में इस मुकाबले के आयोजन से नालंदा सहित पूरे बिहार में क्रिकेट को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन राज्य में क्रिकेट के समग्र विकास, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 27 अक्टूबर 2026। रणजी ट्रॉफी एलीट के मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बिहार को पारी और 174 रन से पराजित किया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में अच्छा खेल दिखाते हुए मैच का परिणाम अपने पक्ष में कर लिया। मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 407 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में महज 99 रन पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी बिहार की टीम मध्य प्रदेश के खिलाफ 134 रन ही बना पाई। बिहार की दूसरी पारी में बल्लेबाजी आयुष लोहारूका ने 66 गेंद में 10 चौका 2 छक्का लगाकर नाबाद 76 तन बनाया और सरमन ने 23 रन। मध्य प्रदेश की गेन्दबाजी में (दूसरी पारी) : सारांश जैन ने 13 ओवर ने 1 मेडन रखते हुए 49 रन देकर 6 विकेट चटकाया। कार्तिके 2 और आवेश को 1 विकेट मिला। इस तरह मध्य प्रदेश ने बिहार को दोनों पारियों में कुल 233 रन पर समेटते हुए पारी और 174 रन से बड़ी जीत दर्ज की। मैच का परिणाम: मध्य प्रदेश ने बिहार को पारी और 174 रन से हराया।
Instagram
WhatsApp