ePaper

लिम्का ने लॉन्च किया स्पेशल कैन

कोका-कोला इंडिया के आइकॉनिक बेवरेज लिम्का ने पहली बार लिम्का पंजाब स्पेशल कैन पेश किया है। यह लिमिटेड एडिशन कलेक्टिबल पंजाब के उस खास जज्बे को जीवंत करता है, जिसे कोई भी फौरन पहचान ले। एक राज्य, एक कैन: सहेजने के लिए तैयार के विचार पर बना यह स्पेशल एडिशन रोजमर्रा के लिम्का कैन को स्थानीय गौरव के कैनवास में बदल देता है। इस पर पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत एक साथ नजर आती हैं। इसके डिजाइन में पंजाब को खास बनाने वाले तमाम पहलू उभरते हैं, जैसे राज्य की रंग-बिरंगी परंपराएं, सांस्कृतिक पहचान और अलग मिजाज। कोका-कोला इंडिया में सीनियर डायरेक्टर, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस, नॉर्थ इंडिया पंकज सिन्हा ने कहा, “एक चहेते देसी ब्रांड के तौर पर लिम्का पंजाब के मिजाज को ऐसे रूप में ला रहा है, जिसे उपभोक्ता महसूस कर सकें, दूसरों से साझा कर सकें और अपना बना सकें। यह लोगों से गहरा जुड़ाव बनाने की हमारी सोच का ही विस्तार है, जिसमें राज्य की जीवंत संस्कृति और उसकी अलग ऊर्जा एक साथ आती हैं। अपने बड़े रिटेल नेटवर्क की मदद से हम यह स्पेशल एडिशन उपभोक्ताओं के करीब ला रहे हैं और पंजाब की पहचान का एक हिस्सा उनके हाथों में दे रहे हैं।” लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सोहम गोयनका ने कहा, “हमें खुशी है कि हम इस खास पहल में साझेदार हैं, जो लिम्का के स्पेशल एडिशन कैन से पंजाब की अनोखी पहचान का उत्सव मनाती है। पंजाब हमारे लिए एक अहम बाजार है। हमें गर्व है कि अपनी मजबूत डिस्ट्रिब्यूशन क्षमता और रिटेल नेटवर्क को इस इलाके और यहां के लोगों की अपनी समझ से जोड़कर हम इस पेशकश को साकार कर रहे हैं। हम पूरे पंजाब में लिम्का से जुड़े उपभोक्ताओं तक ऐसा कैन पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं, जो उनके राज्य के जज्बे को सलाम करता है।” पंजाब स्पेशल कैन ताजगी देने वाले ड्रिंक से आगे बढ़कर देखने में आकर्षक एक यादगार चीज है। यह उपभोक्ताओं के लिए कलेक्ट करने का एक नया अनुभव लेकर आया है। यह लिमिटेड एडिशन कैन इस मकसद से बनाया गया है कि लोग कुछ नया खोजें, उसे दूसरों से साझा करें और सहेजकर रखें। साथ ही यह युवा, शहरी उपभोक्ताओं को उस राज्य के लिए लगाव जताने का नया तरीका देता है, जिसे वे अपना घर कहते हैं।लॉन्च के साथ इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को लेकर उपभोक्ताओं की भागीदारी वाला एक सोशल एक्टिवेशन भी शुरू किया गया है, जो स्पेशल कैन के विचार को लोगों के बीच ले जाता है। इस एक्टिवेशन में आगे कलाकारों और क्रिएटर्स को भी शामिल किया जाएगा। उन्हें पंजाब की संस्कृति, उसकी मशहूर जगहों और रोजमर्रा के अनुभवों को अपने नजरिए से पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ये सब मिलकर उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट के परे भी स्पेशल कैन से जुड़ने का न्योता देते हैं, ताकि वे उन तमाम बातों का जश्न मना सकें जो इस राज्य को उनका अपना बनाती हैं। लिम्का पंजाब स्पेशल कैन पूरे पंजाब के बाजार में उतारा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को एक स्पेशल एडिशन सहेजने का मौका मिलेगा।

Instagram
WhatsApp