ePaper

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, ऑकलैंड वनडे में दर्ज की जीत

भारतीय टीम को बारिश से बाधित पहले वनडे मैच में 5 विकेट से जीत मिली है. भारत की जीत में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली और 74 रन बनाकर आउट हुए. बता दे ंकि बारिश के कारण भारत को 32 ओवर में 143 रन का टारगेट मिला था जिसे भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया, भारत की ओर से शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. वहीं, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आजके मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम 185 रन पर आउट हो गई थी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए तो वहीं, अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिला. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज 10वें नंबर के ब्लेयर टिकनर रहे जिन्होंने आखिरी विकेट के लिए धुआंधार बल्लेबाजी की और 23 गेंद पर 34 रन बनाए. ब्लेयर के अलावा फिलिप्स ने 51 गेंद पर 30 रन की पारी खेली, वहीं, टिम सीफर्ट ने 38 रन बनाए. भारत को अब जीत के लिए 186 रनों का टारगेट मिला है. इससे पहले भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

Instagram
WhatsApp