ePaper

बगहा अनुमंडल में लोगों ने वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव के लिए उत्साह के साथ किया मतदान

एस हैदर
बगहा अनुमंडल में वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उत्साह के साथ लोगों ने मतदान किया। जिसमें बगहा, वाल्मीकिनगर, धनहा, भीताहा, मधुबनी, रामनगर, हर्नाटर, दोन आदि क्षेत्र में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखा। जिसमें प्रशासन द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं व्यवस्था आदि की देखरेख करते पदाधिकारी नजर आए। वही इस बार कई नए वोटरों ने भी मतदान कर लोकसभा में अपनी भागीदारी दर्ज की। लोगों में उत्साह इतना था कि लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी को नजअंदाज करते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करते नजर आए। वहीं इसी बीच बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने अपने पत्नी के साथ प्राथमिक विद्यालय उर्दू डुमवलिया बगहा दो में लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ मतदान किया। इसके साथ ही बगहा विधायक राम सिंह ने भी अपने पत्नी के साथ मध्य विद्यालय भावल में मतदान किया। वाल्मीकि नगर लोक सभा सीट के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकसभा के इस पर्व में अपनी भागीदारी मतदान के जरिए मत देकर किया। सूचना मिलने तक शांतिपूर्ण तरीके से बगहा अनुमंडल क्षेत्र में लोगों ने मतदान किया। सूचना मिलने तक 5 बजे शाम तक वाल्मीकिनगर 01 विधानसभा क्षेत्र में 50.3, बगहा 04 विधानसभा में 50.2, रामनगर 02 विधानसभा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ।
Instagram
WhatsApp