बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इस उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी तीन सीटों पर निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। जबकि, राजद के लिए यह रूझान बड़े झटके की तरह है। बेलागंज विधानसभा उप चुनाव में जदयू की मनोरमा देवी 20 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है। यहां उनके मुकाबले राजद के विश्वनाथ कुमार हैं। इमामगंज से भी एनडीए के लिए राहत भरी खबर है। यहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की प्रत्याशी दीपा मांझी भी निर्णायक बढ़त बना चुकी हैं। दीपा मांझी 13 राउंड की गिनती के बाद राजद के रौशन मांझी से 5,996 मतों से आगे चल रही हैं। तरारी से भाजपा के प्रत्याशी विशाल प्रशांत भी 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां सीपीआई (एमएल) के राजू यादव दूसरे नंबर पर हैं। रामगढ़ सीट से बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव चार राउंड के बाद 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। लेकिन, मतगणना आगे बढ़ी तो भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने बढ़त बना ली है। यहां 11 राउंड के बाद अशोक कुमार सिंह 1,777 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां राजद तीसरे नंबर पर है। बिहार की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ के मतदाताओं ने 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस उपचुनाव को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों ही गठबंधन के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इस उप चुनाव में 38 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
Related Posts
कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा जनता दल (यू0) का दामन
पटना, शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार…
बीसीए अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया
पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी का 50वां जन्मदिन बीसीए कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर…
एम डी जैन इंटर कॉलेज आगरा में हुआ विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रॉशर का विमोचन
फिरोजाबाद 18 सितम्बर गौहर सुल्तान।राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संस्थान और…
