ePaper

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने बेगूसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

कौनैन अली
बेगूसराय: 22 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बिहार के बेगूसराय अंतर्गत सिमरिया में नवनिर्मित 6-लेन गंगा पुल का लोकार्पण प्रस्तावित है।उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार,सहित अन्य  पदाधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।मौके पर जिला प्रशासन द्वारा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मान दिया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य चीजों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।इस अवसर पर माननीय सांसद बेगूसराय – सह- केंद्रीय मंत्री, वस्त्र मंत्रालय गिरिराज सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह- प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, विधान पार्षद सर्वेश कुमार,विधायक कुंदन कुमार, विधायक, राज कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि सिमरिया 6-लेन गंगा पुल बिहार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो न केवल बेगूसराय एवं आस-पास के जिलों को राजधानी पटना से बेहतर तरीके से जोड़ेगा, बल्कि आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देगा।
Instagram
WhatsApp