ePaper

एक सितंबर से राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 की शुरुआत

बेगूसराय:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय द्वारा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के सफल आयोजन को लेकर आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बिहार भवन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।यह अभियान *01 सितंबर 2026* से प्रारंभ किया जाना है।जागरूकता शिविर का उद्घाटन परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार समन्वयक पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश दिव्याशेखर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने उपस्थित विधिक स्वयंसेवकों एवं आमजन को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का मूल मंत्र है: “मध्यस्थता से समाधान, न्याय का आसान रास्ता उन्होंने कहा मुकदमा नहीं, समाधान चुनें मध्यस्थता से समाधान पाएं। समाज में शांति और न्याय के लिए आगे आएं।सचिव महोदय ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित विवादों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा:
Instagram
WhatsApp