ePaper

कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली बार आया बीजेपी का बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया बड़ा ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी देश में नई राजनैतिक पार्टी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी के साथ कई बड़े नाम जुड़ने से पार्टी लगातार लाइलाइट में है। इन दिनों पार्टी जंतर मंतर पर धरना दे रही है। इसी बीच पहली बार सत्ताधारी बीजेपी ने पहली बार कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान दिया है।  दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष तेलंगाना दौरे पर हैं। यहां वारंगल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत स्टूडेंट्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच पार्टी पर जमकर निशाना साधा। नितिन नबीन ने कहा कि देश में नए वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका मकसद देश को बर्बाद करना है। ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। कॉकरोच पार्टी पर बीजेपी की तरफ से पहली बार यह खुलकर बयान दिया गया है। अभी तक किसी बड़े नेता ने कॉकरोच पार्टी पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की थी।  बीजेपी अध्यक्ष नबीन ने आलोचना करते हुए कॉकरोच पार्टी को सबक सिखाने तक की बात कह दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाएंगे। हालांकि अभी तक सीजेपी की तरफ से नबीन के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जंतर मंतर पर सीजेपी के समर्थन में समाजसेवक और प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी धरना दे रहे हैं।  छात्रों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की Gen-Z (नई पीढ़ी) सरकार का विरोध करने के बजाय देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहती है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की तुलना में भारत के युवा देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश निर्माण के लिए काम करते हैं। नितिन नबीन ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद कुछ खिलाड़ी और स्टार्टअप संस्थापक ही “Gen-Z” हैं, क्योंकि वे अपना भविष्य बनाने के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने 2016 में जेएनयू विवाद के दौरान इस्तेमाल किए गए ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ शब्द का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोग भारत की जेन जेड का प्रतिनिधित्व नहीं करते, क्योंकि उनके अनुसार वे देश की आत्मा और संविधान को चुनौती दे रहे हैं। वारंगल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्ट-टाइम राजनेता हैं, जबकि बीजेपी का हर कार्यकर्ता फुल-टाइम राजनेता है और लोगों की सेवा करता है। सत्ता में आने के बाद से ही यह राज्य सरकार हमेशा अपने परिवार और पार्टी की चिंता करती रही है, न कि लोगों की।

Instagram
WhatsApp