अलीगढ़, 24 मई / जुबेर फरीदी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन शालिनी सिंह द्वारा युवा कर्मठ कार्यकर्ता अकील अहमद कस्सार को अलीगढ़ सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मैरिस रोड स्थित अपने कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि अकील अहमद अपने पद पर रहकर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रभावी तरीके से उठाएं, जिससे जनता को कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी मिल सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अकील अहमद कस्सार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की अनुमति एवं विवेक बंसल के आशीर्वाद से उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे तथा कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। उन्होंने अपने स्वागत के लिए विवेक बंसल का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, (सेवादल प्रदेश सचिव), राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
