अलीगढ़ 15 मई जुबेर फरीदी। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निकट पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये गये विशेष सघन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनांक 14 मई 2026 प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान टिकट घर
पर एक यात्री वकील का मोबाइल चोरी हो जाने की सूचना पर जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन पुलिस टीम द्वारा 48 घंटे में दो शातिर चोर
अर्जुन पुत्र सुभाष निवासी तनौली पाड़ा मादर गेट सासनी गेट अलीगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष, ललीत पुत्र
पप्पू निवासी लगाया सराय राय राम जयगंज थाना सासनी गेट जिला अलीगढ़ उम्र लगभग 24 बर्ष
को चोरी किए हुए चार मोबाइल फोन को जप्त कर अपराध संख्या 29/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस एक्ट थाना अलीगढ़ जंक्शन,
अपराध संख्या 32/2026
धारा 317(5) बीएनएस एक्ट थाना अलीगढ़ जंक्शन में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन, उप निरिक्षक सुशील कुमार थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन,
कांस्टेबल 1536 संतोष कुमार थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन कांस्टेबल, कांस्टेबल 2301 सुरजित सिंह थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन, कास्टेबल 2351 सचिन शर्मा जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन, की विशेष भूमिका रही।
