पटना (शोएब कुरैशी) दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के तत्वावधान में पटना गांधी मैदान के आई.एम.ए. हॉल में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के द्वारा पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी का भव्य रूप से जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने वहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। हमारी पार्टी विधानसभा 2020 में 21 जगहों से अपना प्रत्याशी उतारा था। जिसमें हमारी पार्टी को 180559 मत प्राप्त हुआ था। यानी बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बनी एन.डी.ए. और इंडिया गठबंधन छोड़कर। आने वाले लोकसभा 2025 में हमारी पार्टी 243 विधानसभा में अपना प्रत्याशी उतरेंगे। जिसमें मछुआरा समाज को 111 टिकट देने का काम करेंगे तथा अति पिछड़ा, अत्पसंख्यक समाज, एससी एसटी, सवर्ण समाज एवं ओबीसी को उनके जनसंख्या के हिसाब से टिकट बंटवारा करेंगे तथा कमजोर प्रत्याशी जो चुनाव लड़ना चाहते है। वैसे प्रत्याशी को आर्थिक मदद भी करेंगे। अगर हमारी सरकार 2025 में बनती है तो सबसे पहले बिहार में औद्योगिक क्रांति लाएंगे, शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देंगे, बिहार में स्मार्ट मीटर को बिना लोड जांच किए हुए नहीं लगाया जाएगा। यहां पर माइक्रोफाइनेंस के द्वारा महिलाओं को समूह बनाकर लोन देने के बाद उसे जबरन पैसा वसूलने का काम करता है। इस सभी माइक्रो फाइनेंस कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। बदले में सरकारी बैंक से लोन निर्गत किया जाएगा। बिहार से पलायन को रोकेंगे। यहां पर बेरोजगारों को रोजगार देंगे तथा रोटी कपड़ा और मकान यहीं पर देंगे। किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी देंगे। किसानों को कम दर पर लोन देंगे। किसानों और आम आदमी के लिए कम दर पर निर्बाध रूप से बिजली देने का काम करेंगे। बिहार में शराब नीति को खत्म करके दारू को दुकान खोला जाएगा जो दारू खरीदेगा उसका आधार कार्ड से लिंक होगा और दारू खरीदने वाले को मुफ्त राशन नहीं दिया जाएगा। इस सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व्यास निषाद ने तथा संचालन बिहार प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने किया। इस मौके पर श्रवण पासवान, जय राम सिंह, धनंजय यादव, महंत मुखिया, जिबोधन निषाद, उमेश महतो, लालू यादव, मोहम्मद कलीम खान, रामजीत सिंह, वीरेंद्र विश्वास, रामसेवक बिंद, बिंदु सहनी, रिंकी गुप्ता, संतोष चौहान, मोहन शर्मा, दुखन पासवान, संजीत चौहान, गुलशन कश्यप, मेहंदी हसन, नंदकिशोर चौधरी एवं पार्टी के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
