ePaper

जदयू ने संगठन की मजबूती को लेकर चलाया सदस्यता अभियान

गोपालगंज, विजयीपुर प्रखंड अध्यक्ष  नितेंद्र राय  कटेया में नंदलाल मौर्या एवं भोरे बृंदा सिंह कुशवाहा  जदयू जिला अध्यक्ष  आदित्य शंकर शाही  एवं विधानसभा प्रभारी  सुनील ठाकुर,प्रदेश महासचिव निरुपमा सिंह सदस्यता अभियान प्रभारी राघवेंद्र सिंह  के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू की नीतियों एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा।
Instagram
WhatsApp