मो बरकतुल्लाह राही
अरवल,09 अगस्त:भाजपा जिला कार्यालय अरवल में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क से ही संभव है। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को भव्य रूप देने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 अगस्त को अरवल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही जिले के सभी मंडलों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं गांव-गांव में अभियान चलाकर प्रत्येक घर पर देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के जश्न को केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि जन-जन के उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, नीतीश पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुन्नू नंदन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभुचन्द्र पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सज्जाद आलम, ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता रविरंजन ठाकुर, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, मंडल अध्यक्ष भरत यादव, जितेंद्र कुशवाहा, मुकेश भगत, सुधीर शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री आशुतोष पाण्डेय, मंडल महामंत्री बिक्की दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
