गर्मियों की बढ़ती तपिश के बीच स्प्राइट ने अपने पहले फ्लेवर इनोवेशन स्प्राइट लेमन मिंट को लॉन्च किया है, जो नींबू की तीखी ताजगी के साथ पुदीने की ठंडी खुशबू का नया अनुभव देता है। यह लिमिटेड एडिशन फ्लेवर भारतीय उपभोक्ताओं की पसंदकृनींबू और पुदीने के पारंपरिक मेलकृसे प्रेरित है। कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की कैटेगरी हेड, स्पार्कलिंग फ्लेवर्स, सुमेली चटर्जी ने कहा, स्प्राइट लेमन मिंट की प्रेरणा यह है कि उपभोक्ता पहले से ही पुदीने की पत्तियों और स्प्राइट के साथ तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। हमने इस जाने-पहचाने मेल को एक ऐसे रूप में पेश किया है जो ताजा, स्वाभाविक और नया लगे। अपने आइकॉनिक लेमन-लाइम स्वाद में दमदार पुदीने का तड़का लगाकर हम उस ठंडी और बहुआयामी ताजगी को और ऊंचाई दे रहे हैं जिसे उपभोक्ता अब तेजी से तलाशने लगे हैं। और यह भारत की गर्मियों में बिल्कुल घर जैसा लगता है। सीमित समय के लिए आया यह फ्लेवर स्प्राइट को नए सिरे से खोजने का एक रोमांचक मौका है। पुदीने के स्वाद का एक ताजा अंदाज़, लेकिन वह सब बरकरार रखते हुए जो स्प्राइट हमेशा से रहा है यानी सबसे लाजवाब ताजगी देने वाला पेय। लॉन्च के साथ ब्रांड ने अभिनेता सुनील ग्रोवर के साथ एक मजेदार कैंपेन फिल्म भी पेश की है, जो मिंट लगा के जरिए रोजमर्रा के गर्मी भरे पलों में ठंडक और हल्केपन का संदेश देती है। यह कैंपेन स्प्राइट की ठंड रख फिलॉसफी को दर्शाता है, जहां प्रतिक्रिया देने के बजाय ठंडे दिमाग से स्थिति संभालने पर जोर है।वीएमएल और स्टूडियोएक्स डब्लूपीपी ग्रुप के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर रणदीप दासगुप्ता ने कहा, भारत में पहली बार स्प्राइट लेमन मिंट के इस लिमिटेड एडिशन के साथ हमें मौका मिला कि स्प्राइट की ताजगी की पहचान को उस तरीके से और आगे ले जाएं जो आज के दर्शकों को सच में ताजा और करीब लगे। हमारी सोच यह थी कि भारत की गर्मियां देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से तपाती हैं, कहीं उमस भरी चिपचिपी दोपहर तो कहीं सूखी और थका देने वाली तपन। लेकिन हर किसी का एक ऐसा टूटने का पल होता है जब मौसम बस बहुत ज्यादा हो जाता है। उस पल में बस ठंडक की एक लहर चाहिए होती है। और ठीक तभी आती है स्प्राइट लेमन मिंट! श्मिंट लगाश् यानी पुदीने का एक हल्का-सा एहसास, उस फीलिंग को एकदम सटीक पकड़ता है और उत्पाद की सच्चाई को ऐसे स्लोगन में बदल देता है जो जुबान से उतरता ही नहीं। स्प्राइट लेमन मिंट को 360-डिग्री कैंपेन के तहत डिजिटल, रिटेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोट किया जा रहा है। यह फ्लेवर चुनिंदा बाजारों में सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा, जो इस गर्मी में ताजगी का नया विकल्प पेश करता है।
Related Posts
सीएम नीतीश ने 1.11 करोड़ बिहारियों के बैंक खाते में भेजा 1227 करोड़ रुपए, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को बड़ी सौगात दी है.…
आज समझौता ज्ञापन से वास्तविक कार्य के रूपांतरण का दिन है:श्री अश्विनी वैष्णव
भारतीय रेल के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जी.एस.वी.), वडोदरा और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर…
3 अगस्त को होगी नीट पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत
नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा घटनाक्रम हुआ है. अदालत के अब आदेश के मुताबिक 3 अगस्त…
