ePaper

बगहा में “12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण भाजपा के कार्यकाल में हुआ, प्रभारी मंत्री लखेंद्र पासवान

भाजपा कार्यालय बगहा में आयोजित मीडिया संवाद सह कार्यकर्ता बैठक हुई । इसमें  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह पश्चिमी चंपारण जिला के प्रभारी मंत्री लखेंद्र पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में विकास,विश्वास और जनकल्याण को आधार बनाकर काम हुआ है।सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर फीडबैक लेना होगा और जहां कमी दिखे।उसे तुरंत दूर कराना होगा। उन्होंने कहा कि इन 12 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति भाजपा के कार्यकाल में हुई। इसके साथ ही कई उपलब्धियां बताई। इस अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह, जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, पूर्व मंत्री राजेश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी,रवींद्र श्रीवास्तव,गजेन्द्रधर मिश्र,महेंद्र भारती,मनोज सिंह,जिला उपाध्यक्ष हृदया नन्द दुबे,रितु जयसवाल,ओम निधि वत्स आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Instagram
WhatsApp