कौनैन अली
बेगूसराय: नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मद्द निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग,पटना की ओर से पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आम जनता को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग सभी जिलों में किया गया। बेगूसराय में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कारगिल विजय भवन, समाहरणालय,बेगूसराय में किया गया। इस प्रसारण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार, नगर निगम की मेयर पिंकी देवी,अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, अधीक्षक मधनिषेध सौरभ कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी ने भाग लिया।
इस प्रसारण को देखने के लिए जीविका दीदियां एवं सामान्य जनता भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस प्रसारण में मद्द निषेध के फायदे एवं चुनौतियां के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा बताया गया कि शराबबंदी से सड़क दुर्घटना एवं घरेलू हिंसा में काफी कमी आई है। शराबबंदी से सामान्य जनता में समृद्धि बड़ी है तथा इसका सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को हुआ है। महिलाओं के कहने पर ही शराबबंदी लागू किया गया था। शराबबंदी लागू करने में पुलिस तथा मद्द निषेध विभाग के कार्यों का भी उल्लेख किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बताया गया कि शराबबंदी से पर्यटन पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है बल्कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ी ही है। अंत में उन्होंने दहेज प्रथा उन्मूलन, महिला आरक्षण, एवं बाल विवाह निषेध के बारे में भी आम जनता को जागरूक किया।
कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग के समापन के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में मेयर पिंकी देवी के द्वारा गुब्बारो को छोड़ कर नशा मुक्ति के लिए संदेश दिया गया।
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रातः 7:00 बजे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में मद्द निषेध एवं उत्पाद विभाग,बेगूसराय के द्वारा गांधी स्टेडियम बेगूसराय से प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया।प्रभात फेरी का आयोजन शराबबंदी के पोस्टर बैनर लेकर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।