ePaper

सावन की सोमवारी पर अशोक धाम मंदिर के बाहर करंट का कहर, झटका लगते ही मची भगदड़, 7 लोगों की मौत ,

सावन की सोमवारी पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर सोमवार सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंदिर के बाहर करंट लगने के बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 7 लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने की घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू किए जाने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावित लोगों की मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मृतकों और घायलों की अलग-अलग संख्या की चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी आंकड़े पर भरोसा करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की असल वजह क्या थी और करंट किस परिस्थिति में फैला, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।अशोक धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की आधिकारिक रिपोर्ट और मृतकों-घायलों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Instagram
WhatsApp