एस हैदर
महिला आरक्षण के विरोध और परिसीमन सुधार के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) कार्यकर्ताओं ने बगहा में धिक्कार मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष अंबिका कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदर्शन निकाला गया । इस प्रदर्शन मार्च में कार्यकर्तागण शामिल थे। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करना उचित नहीं है। जिला अध्यक्ष अंबिका कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति और समाज में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। रालोमो नेताओं ने परिसीमन सुधार के मुद्दे पर भी अपनी आवाज बुलंद की।
