ईशान किशन की नाबाद 80 रनों की पारी के बाद शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह महामुकाबला 3 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभाले रखा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 7-7 रन बनाए तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर कैच आउट हुए। 5 नंबर पर उतरे ईशान किशन अंत तक डटे रहे और उन्होंने 46 गेंदों पर 80 रन कूटे। इस दौरान ईशान ने 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए। अक्षर पटेल ने 8, तिलक वर्मा ने 2, शिवम दुबे ने 3 और वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रनों का योगदान दिया। सहान अराचिगे और थारिन्दु रत्नायके ने 2-2 विकेट लिए। 170 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में सिनेथ जयवर्धने और सोहन डी लिवेरा को आउट किया। दोनों बल्लेबाजों ने कोई रन नहीं बनाया। यह भी पहला मौका था जब भारत ने T20I में बिना कोई रन दिए शुरुआती दो विकेट लिए। दूसरे ओवर में लसिथ क्रूसपुले रन आउट हुए। चौथे ओवर में अक्षर पटेल ने श्रीलंका को 2 झटके दिए। कप्तान सहान अराचिगे (9) ने वैभव को तो एशेन बंडारा (0) ने सुंदर को कैच थमा दिया। 15 रन पर श्रीलंका के 5 विकेट गिर चुके थे। 18 रन श्रीलंका का 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2016 में विशाखापत्तनम में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनका स्कोर 21 रन था। T20I में भारत के खिलाफ 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर 9: दक्षिण अफ्रीका, तिरुवनंतपुरम, 2022 18: श्रीलंका, निशिन, 2026 20: अफगानिस्तान, दुबई, 2022 21: श्रीलंका, विशाखापत्तनम, 2016 21: न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023 5वें ओवर में नुवानिदु फर्नांडो (15) रन आउट हुए। पावरप्ले में श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 33 रन बनाए थे। पावरप्ले के बाद 7वें ओवर में सुंदर ने वानुजा साहन (1) को अभिषेक के हाथों कैच आउट कराया।
