ePaper

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का पहला इम्तेहान आज, अनजान क्राइस्टचर्च में मिलेगी जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज यानी 22 अक्टूबर (गुरुवार) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर दोनों जीत के इरादे से उतरेंगे. भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपने दमदार खेल को जारी रखना चाहेगा. वहीं न्यूजीलैंड अपने घर में इंडिया को हराकर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को बारिश होने की कोई भी उम्मीद नहीं है. इस मैच के दौरान शाम के समय मौसम अच्छा रहेगा, जब मैच होगा तब न्यूजीलैंड में शाम होगी. मैच के समय अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को मैच पूरा देखने के लिए मिलेगा. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिलती है. क्राइस्टचर्च की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद उपलब्ध नहीं है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 है और दूसरा पारी का औसत स्कोर 145 रन है. क्राइस्टचर्च में हाईएस्ट स्कोर 236 रन और लोएस्ट टोटल 91 रन है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे होने वाला है. इस टॉस के लिए मैदान पर श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटरन आएंगे.

Instagram
WhatsApp