एचपी इंडिया ने छात्रों और कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो नए लैपटॉप एचपी ओम्नीबुक 5 और एचपी प्रोबुक 4 जी2आईएस लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस बेहतर परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और एआई आधारित सुविधाओं के साथ पढ़ाई, रचनात्मक गतिविधियों और व्यावसायिक कार्यों को आसान बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर –पर्सनल सिस्टम्स विनीत गेहानी ने कहा, भारत के छात्र और कारोबारी लगातार डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे हैं और ऐसे में टेक्नोलॉजी से उनकी अपेक्षाएं भी बदल रही हैं। छात्रों को ऐसी टेक्नोलॉजी की जरूरत है, जो उनकी पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सहयोग कर सके। वहीं, उभरते कारोबारों को ऐसे भरोसेमंद और सुरक्षित पीसी की जरूरत है, जो उनके विकास के साथ उत्पादकता बनाए रखने में भी मदद करें। एचपी ओम्नीबुक 5 और एचपी प्रोबुक 4 जी के माध्यम से हम उपभोक्ताओं के इन अलग-अलग वर्गों के लिए उपयोगी कंप्यूटिंग अनुभव लेकर आ रहे हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है, जो उनकी पढ़ाई, रचनात्मकता और काम करने के तरीकों के अनुरूप हों एचपी ओम्नीबुक 5 में इंटेल कोर 7 प्रोसेसर, 16 टॉप्स तक की छच्न् क्षमता और 42 घंटे तक की लोकल वीडियो प्लेबैक बैटरी लाइफ दी गई है। इसका वजन 1.16 किलोग्राम है। इसमें व्स्म्क् डिस्प्ले, 180 डिग्री फ्लेक्सिबल हिंज और बेहतर ऑडियो-वीडियो अनुभव के लिए आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह लैपटॉप चार रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं, एचपी प्रोबुक 4 जी2आईएस को छोटे और मध्यम कारोबारों तथा मोबाइल प्रोफेशनल्स के लिए पेश किया गया है। इसमें इंटेल कोर 7 प्रोसेसर, 17 टॉप्स तक की न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट क्षमता, 32 जीबी तक मेमोरी और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें 14 इंच का 2.8k ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड डिस्प्ले, 70Wh बैटरी और एआई आधारित नॉइज रिडक्शन के साथ सुरक्षा एवं प्राइवेसी के फीचर्स दिए गए हैं। एचपी ओम्नीबुक 514 की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है। इसकी प्री-बुकिंग 10 नवंबर तक की जा सकती है, जबकि बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी। ऑफर्स के तहत इसकी प्रभावी कीमत 79,999 रुपये होगी। एचपी प्रोबुक 4 जी2आईएस 14 की शुरुआती कीमत 86,000 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) है। यह 6 नवंबर से मिस्ट सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। इसके अन्य रंग दिसंबर 2026 के अंत तक बाजार में आएंगे।
