ePaper

टीम इंडिया ने DLS से जीता मैच, सीरीज में 2-0 की बढ़त

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी जीत दर्ज कर ली है. वेलिंग्टन में खेला गया ये मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, इसलिए टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुइस-स्टर्न (DLS) मैथड से 4 रन से ये मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर ऑल आउट कर दिया था. इसके जवाब में भारत ने भी सिर्फ 113 रन तक 7 विकेट गंवा दिए थे, जब बारिश के कारण मैच रोका गया. टीम इंडिया DLS के आधार पर 4 रन आगे थी, इसलिए जीत भारत की झोली में आई. इस जीत के साथ ही सीरीज में भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई.भारतीय टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं आकिब नबी ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना खाता खोला. इनके अलावा अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को भी 2-2 विकेट मिले. इसके जवाब में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल 26 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए.

Instagram
WhatsApp