Related Posts
सीएम से मुलाकात, फिर विक्ट्री परेड, आज पूरा दिन मनेगा RCB की जीत का जश्न,
18 सालों का इंतजार खत्म कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचते हुए अपनी…
समर्पित फाऊंडेशन का चौथा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया?
दिनांक 05/07/24 दिन शुक्रवार को सेवा समर्पित फाऊंडेशन का चौथा स्थापना दिवस बोरिंग कैनाल रोड स्थित अफरा-तफरी रेस्टोरेंट में कार्यक्रम…
जिलाधिकारी ने गभाना तहसील दिवस में जनसमस्याओं का कराया निस्तारण
अधिकारी समय का सदुपयोग करते हुए समस्याओं का कराएं निस्तारण अलीगढ़ 03 मई रजनी रावत।जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में गभाना में समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनने पहुंचे डीएम ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गम्भीरता से सुन अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। श्री रंजन ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनसामान्य को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद््देश्य जन समस्याओं का प्रभावी समाधान है, अतः सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समय का सदुपयोग करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराएं। यदि किसी अधिकारी के पास कोई शिकायती प्रकरण नहीं है तो पूर्व निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता को जांचें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस अवसर पर एडीएम वित्त मीनू राणा, सीएमओ डॉ0 नीरज त्यागी, पीडी डीआरडीए भाल चन्द त्रिपाठी, डीडीओ आलोक आर्य, उपजिलाधिकारी गभाना विनीत मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तोमर, तहसीलदार उदयवीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Share on FacebookTweetFollow usSave
