Related Posts
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक संपन्न
अलीगढ़ 10 सितम्बर रजनी रावत।मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव सिंचाई बन्धु, अधिशासी अभियंता अलीगढ़ खण्ड गंगा नहर द्वारा एजेण्डे के अनुसार गत बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में सदन को अवगत कराया गया। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गॉव, गरीब और किसानों की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यक्तिगत एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ भगवती प्रसाद शर्मा एवं अजय पाल सिंह और पूर्व जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन चौ0 नवाब सिंह द्वारा क्षेत्रीय किसानों की विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग की नहरों व रजवाहों और विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया, जिस पर मा0 अध्यक्ष ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार विकास की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए, उसके लिए सभी अधिकारी मुस्तैद रहकर जनता के हित को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करें। बैठक में अधिशासी अभियन्ता नलकूप राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रमोद कुमार, सहायक अभियन्ता शाकिर अली, सहायक अभियन्ता वीपी सिंह समेत सिंचाई विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Share on FacebookTweetFollow usSave
कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा जनता दल (यू0) का दामन
पटना, शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार…
बांग्लादेश में हिंसा के बीच 400 छात्र भारतीय सीमा में दाखिल
कूचबिहार, 21 जुलाई बांग्लादेश में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के कारण हालात लगातार खराब हो रहे हैं। छात्र आंदोलन के बीच…
